{"_id":"6956cb3aa52f4ec3e10d4dbf","slug":"accused-of-embezzling-rs-211-crore-by-becoming-a-partner-in-a-construction-company-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-13936-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निर्माण कंपनी में साझेदार बनकर 2.11 करोड़ हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निर्माण कंपनी में साझेदार बनकर 2.11 करोड़ हड़पने का आरोप
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के ज्ञान खंड दो स्थित निर्माण कंपनी स्काई इंटरनेशनल के मालिक नितिन शर्मा ने मेगा माउंड नामक निर्माण कंपनी के मालिक योगेश मेहरा पर 2.11 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामला दिसंबर 2023 का है और पुलिस ने एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद 31 दिसंबर 2025 की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मामले में नितिन शर्मा ने बताया कि वह कई सरकारी व गैरसरकारी योजनाओं को पूरा कर चुके हैं। दिसंबर 2023 में मेगा माउंड कंपनी के संचालक योगेश मेहरा की उनसे मुलाकात हुई। योगेश ने साथ काम करने की इच्छा जताई और पांच करोड़ रुपये की एक परियोजना में उन्हें साझेदार बनाया। आरोप है कि कार्य पूरा होने से पहले योगेश मेहरा की कंपनी ने उनकी कंपनी से धोखाधड़ी करके 2.11 करोड़ रुपये ले लिए। इसके अलावा 19 दिसंबर 2023 तक परियोजना भी पूरी नहीं की। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने योगेश मेहरा की कंपनी से जब खर्चों का हिसाब मांगा तब उनकी कंपनी को कानूनी नोटिस भेज दिया गया। आरोपी ने न तो रकम वापस की और तकादा करने पर मारने की धमकी भी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित पक्ष के साक्ष्यों की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष को नोटिस भेजकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।