{"_id":"572cd7a84f1c1b44265cd11f","slug":"accused-of-breaking-the-seal-on-factories","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील तोड़कर फैक्ट्रियां चालू करने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील तोड़कर फैक्ट्रियां चालू करने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 07 May 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
सील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रम एंक्लेव में प्रशासन द्वारा सील की गई जींस रंगाई फैक्ट्रियां दोबारा शुरू हो गई हैं। रेजिडेंट्स ने आरोप लगाया है कि फैक्ट्री मालिकों ने पुलिस के साथ मिलकर फैक्ट्रियों की सील तोड़ दी है। कुछ फैक्ट्री संचालकों ने सील तोड़कर सारा सामान बाहर निकाल लिया है। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
रेजिडेंट्स का कहना है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पावर कारपोरेशन, नगर निगम की टीम ने मिलकर रिहायशी इलाकों में चल रही कुछ फैक्ट्रियों को करीब दो महीने पहले सील किया था।
विज्ञापन
इन फैक्ट्री मालिकों ने सील को तोड़ दिया है और दोबारा से फैक्ट्रियां चालू कर दी हैं। कुछ ने तो सील तोड़कर फैक्ट्री में रखा सारा सामान बाहर निकाल लिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिकों ने पुलिस के साथ मिलकर सील को तोड़ा है। अधिवक्ता राजकुमार कौशिक ने बताया कि इस बाबत कोर्ट में पीआईएल डाली जाएगी।
विज्ञापन