फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   accused confessed to killing in lie detector test and throwing the body in the river in bulandshahr

खौफनाक: पहले तार से दबाया गला, फिर ब्लेड से रेत दी थी अजय की गर्दन, लाई डिटेक्टर टेस्ट में चौंकाने वाला कबूलनामा

Mon, 06 Dec 2021 10:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Dec 2021 10:33 AM IST
सार

बुलंदशहर के शिकारपुर इलाके के रहने वाले अजय कुमार शर्मा की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों ने लाई डिटेक्टर टेस्ट में हत्या कर शव नदी में फेंकने की बात कुबूल की है।

विज्ञापन
accused confessed to killing in lie detector test and throwing the body in the river in bulandshahr
अजय हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी अजय कुमार शर्मा की हत्या मामले से पर्दा उठ गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि रंजिश के चलते पहले अजय को शराब पिलाई और फिर तार से उसका गला दबा दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद ब्लेड से गला रेता और शव को काली नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल व मृतक का जला हुआ आधार कार्ड व कपड़े भी बरामद किया।
विज्ञापन


एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकारपुर क्षेत्र के मोहल्ला शिवकॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार शर्मा ने अपने पुत्र अजय कुमार शर्मा (25) के घर से बुलंदशहर जाने की बात कहकर लापता होने के संबंध में थाना शिकारपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही एक दिसंबर को वादी ने आरोपी युवक गोल्डी उर्फ दीपांशु निवासी मोहल्ला मूर्तिविहार थाना शिकारपुर, लोकेश उर्फ भाटी निवासी ग्राम तैय्यबपुर थाना शिकारपुर, शिवम निवासी खुर्जा बस स्टैण्ड मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा थाना शिकारपुर, सागर ठाकुर निवासी हाथरस, सागर ठाकुर निवासी फरीदाबाद हरियाणा, सुमित निवासी तैय्यबपुर थाना शिकारपुर और हनी शर्मा खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

थाना प्रभारी शिकारपुर ने घटना मे सलिप्त चार आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया, जिनकी शिनाख्त गोल्डी उर्फ दीपाशुं, शिवम उर्फ विवेक, सुमित और हनी के रूप में हुई।

आरोपियों से हुई पूछताछ और लाई डिटेक्टर टेस्ट के माध्यम से सामने आया कि आरोपियों ने रंजिश के चलते पहले अजय को शराब पिलाई और फिर तार से उसका गला दबा दिया। इसके बाद आरोपियों ने ब्लेड से गला रेत दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने उसका शव काली नदी में फेंक दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed