फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused arrested for stealing jewelry worth lakhs from businessman's house.

Ghaziabad News: कारोबारी के घर से लाखों के जेवरात चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing jewelry worth lakhs from businessman's house.
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र के चंदन नगर ए-ब्लॉक निवासी किराना कारोबारी वरुण मित्तल के घर में घुसकर 11 जुलाई की रात लाखों की चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मध्य प्रदेश के धरनावदा स्थित खिरियाई गांव का निवासी कृष्णा है। उसके पास से पुलिस को सोने-चांदी के दो टुकड़े व अन्य सामान बरामद हुआ है। वहीं, पूछताछ में गिरोह के दो अन्य सदस्य मध्य प्रदेश के गुना जिला स्थित बीलाखेड़ी निवासी अजमत और एहसान के नाम सामने आए हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि कारोबारी की पत्नी नीरू मित्तल ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 11 जुलाई को वह परिवार के साथ दिल्ली एक शादी-समारोह में शामिल होने गई थीं। देर रात परिवार घर लौटा और सो गया। 12 जुलाई की सुबह जब वह सोकर उठीं तब अलमारी के ताले टूटे दिखे और लॉकर से सोना, हीरा और चांदी के जेवरात चोरी होने का पता चला। उसी दिन से पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी अजमत और एहसान के साथ मिलकर कारोबारी के मकान में चोरी को अंजाम दिया था।वह रेकी करने के बाद गुलेल से घरों के शीशे तोड़ते हैं और उसके बाद घर में दाखिल होते हैं। इससे पहले भी आरोपियों ने दो घरों में चोरी करने की बात स्वीकार की है। एसीपी ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जल्द ही दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed