फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accusation of threatening a female lawyer with death.

Ghaziabad News: महिला अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Accusation of threatening a female lawyer with death.
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम की एक सोसायटी में एक महिला अधिवक्ता ने युवक पर उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। महिला अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि सचिंद्र कुमार झा उनकी बहन का डेढ़ साल से उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सचिंद्र ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता का यह भी आरोप है कि आरोपी उनके और उनकी बहन के घर के बाहर रेकी करता है। उसके खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। तीन दिन पहले महिला की बहन ने भी आरोपी के खिलाफ उत्पीड़न और धमकी का केस दर्ज करवाया था। इंदिरापुरम एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed