फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accusation of rape over four years under the pretext of marriage

Ghaziabad News: निकाह का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Accusation of rape over four years under the pretext of marriage
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती ने एक युवक पर निकाह का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने थाने में तहरीर दी है। युवती के अनुसार, वर्ष 2022 में एक युवक से उसकी दोस्ती हुई। आरोपी ने निकाह का झांसा दिया और 10 रुपये के स्टांप पेपर पर निकाहनामा लिख लिया। इसके बाद आरोपी ने युवती को होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती जब भी निकाह की बात करती तो आरोपी टाल देता। इसी बीच युवक का किसी अन्य युवती से निकाह तय हो गया। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। साथ ही किसी सेे शिकायत करने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed