फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accountant shot dead by relatives

Ghaziabad News: रिश्तेदारों ने गोली मारकर की मुनीम की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Accountant shot dead by relatives
गाजियाबाद/ मसूरी। वेव सिटी थाना क्षेत्र के बम्हेटा गांव में रविवार रात को साहिबाबाद मंडी में मुनीम के रूप में कार्यरत अमल सिंह की रिश्तेदारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने पिता पुत्र को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया रुपये के लेनदेन के विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि मूलरूप से अमरोहा जिले के धनोरा निवासी गांव निवासी अमल सिंह यादव बम्हेटा गांव में रहते थे। वह अपने रिश्तेदार जिले सिंह जो साहिबाबाद सब्जीमंडी में आढ़ती का काम करता है, के यहां मुनीम का कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि पिछले छह महीने से अमल सिंह और जिले सिंह के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार शाम को अमल सिंह अपने प्लॉट में कुछ निर्माण कार्य कर रहे थे, करीब आठ बजे जिले सिंह अपने बेटे अतुल यादव के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दौरान जिले सिंह व अतुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमल सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। मौके पर पहुंचीं अमल सिंह की मां जावित्री ने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। विवेक यादव ने बताया कि जिले सिंह और अतुल को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। चार लोगों पर अमल सिंह की मां ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed