फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ABVP was close school , tribute

एबीवीपी ने स्कूल बंद कराया, श्रद्धांजलि दी

Tue, 19 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर Updated Tue, 19 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
ABVP was close school , tribute
अन्य - फोटो : अमर उजाला
बीटेक छात्रा अनुराधा पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुई मौत के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। अनुराधा को जलाकर मारा गया या उसने आत्मदाह किया रहस्यमय बना हुआ।
विज्ञापन


उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आदर्श कन्या इंटर कालेज बंद कराकर अनुराधा की आत्म शांति को दो मिनट का मौन रखा। घटना के पांच दिन बीत जाते के बाद पुलिस के किसी नतीजे पर न पहुंचने से छात्रा के परिजनों और छात्र संगठन में गुस्सा है। एबीपीपी कार्यकर्ताओं ने जल्द अनुराधा की मौत की गुत्थी न सुलझने पर पुलिस के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन


अनुराधा पटेल 12वीं तक गोविंदपुरी स्थित आदर्श कन्या इंटर कालेज में पढ़ी थी। इसके चलते सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने कालेज में पहुंचकर छात्रा की याद में कालेज बंद करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालेज मैनेजमेंट ने हॉफ डे में कालेज की छुट्टी कर दी। स्कूल सभागार में छात्रों ने दो मिनट का मौन रखा। छात्रों का कहना है कि अनुराधा को जलाकर मारा गया है। पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है।

जल्द उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रविंद्र तोमर, विनय कुमार, सूरज ठाकुर, आशीष तोमर, विजय, रिंकू कश्यप, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा का कहना है कि मामले में कई बिंदुओं पर जांच चल रही है।


जल्द सच्चाई सबके सामने होगी। गौरतलब है कि 14 जुलाई को अनुराधा पटेल सारा रोड स्थित मंदिर परिसर में झुलस गई थी और अस्पताल में जाते वक्त उसकी मौत हो गई थी। मृतका की मां ने कोतवाली में अनुराधा को जलाकर मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed