फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Absconding home guard arrested for molesting and blackmailing a girl

Ghaziabad News: युवती से छेड़छाड़ और ब्लैकमेल करने के मामले में फरार होमगार्ड गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Absconding home guard arrested for molesting and blackmailing a girl
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर के साथ घूमने आई युवती से छेड़छाड़ व अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने के मामले में फरार 50 हजार के इनामी होमगार्ड को राकेश कुमार यादव को क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। घटना 16 सितंबर की है तभी से होमगार्ड फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मामले में पुलिस आरोपी पुलिसकर्मी दिगंबर समेत दो लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन




एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मूलरूप से फिरोजाबाद थाना एका का रहने वाला राकेश कुमार यादव है। सितंबर माह में वह गाजियाबाद में होमगार्ड था। इस दौरान उसने अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर युवती से छेड़छाड़ की थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किए था जबकि राकेश फरार चल रहा था। एडीसीपी ने बताया कि राकेश कुमार यादव मंगलवार को किसी से मिलने के लिए गाजियाबाद आया था। पुलिस ने उसे लालकुआं चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि राकेश वारदात के बाद कुछ दिन अपने गांव में रहा। उसके बाद वह पीलीभीत व बरेली में रिश्तेदारी में रह रहा था।
विज्ञापन


16 सितंबर 2023 को गौतमबुद्धनगर की रहने वाली एक युवती बुलंदशहर के रहने वाले अपने मंगेतर के साथ साईं उपवन में घूमने के आई थीं। इसी दौरान लैपर्ड बाइक सवार दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे, उनके साथ सादे वस्त्रों में भी एक व्यक्ति आया था। तीनों ने उन्हें डरा धमकाकर युवती के मंगेतर के थप्पड़ जड़ा। राकेश कुमार ने ब्लैकमेल करके उनसे 10 हजार रुपये की मांग की। आरोपियों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की और उस पर अवैध संबंध बनाने का भी दबाव बनाया था। आरोपियों ने उन्हें काफी देर तक साईं उपवन में ही बंधक बनाकर रखा था। छोड़ने के नाम पर उनसे एक हजार रुपये पेटीएम कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादे कपड़ों में आए उनके साथी ने उनसे पांच से छह लाख रुपये की मांग की थी। दोनों उनसे उन्हें छोड़ने की गुहार लगाते रहे लेकिन आरोपी नहीं माने। तीनों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। किसी तरह से उनके चंगुल से छूट कर निकले थे। आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से को तो दोनों पुलिसकर्मी 22 सितंबर की रात को उनके घर पहुंच गए और एक हजार रुपये वापस करते हुए शिकायत करने का विरोध किया। मामले में उन्होंने राकेश कुमार, दिगंबर व एक अज्ञात के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed