{"_id":"6532d5b194990acccf04d816","slug":"abes-college-student-raised-slogan-of-jai-shri-ram-created-ruckus-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-225227-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एबीईएस कॉलेज के छात्र ने लगाया जय श्री राम का नारा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एबीईएस कॉलेज के छात्र ने लगाया जय श्री राम का नारा, हंगामा
विज्ञापन
गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित एबीईएस कॉलेज में शुक्रवार को इंडक्शन कार्यक्रम में मंच पर छात्र के जय श्रीराम का नारा लगाने पर हंगामा हो गया। शिक्षिका ने छात्र को बिना प्रस्तुति दिए ही मंच से उतार दिया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, इसके बाद कॉलेज की शिक्षिका की आलोचना शुरू हो गई। देर शाम कॉलेज प्रबंधन ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर साफ कर दिया कि वह छात्रों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से कॉलेज के गेट पर पुलिसबल तैनात कर दिया है। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि एबीईएस कॉलेज में इंडक्शन कार्यक्रम में हंगामे की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस को भेजा गया था। हंगामा कर रहे लोगाें को समझाकर शांत कराया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम करा दी गई। मामले में कोई लिखित शिकायत पुलिस को भी नहीं मिली है। उधर, देर शाम को वायरल हुई वीडियो में छात्र मंच पर चढ़कर जय श्रीराम का नारा लगाते हुए दिखा। इसके बाद शिक्षिका द्वारा छात्र को मंच से उतारा गया। एक दूसरे वीडियो में कई छात्र सीढ़ियों से नीचे उतरते दिखे, जिसमें वह जय श्रीराम के नारे जोर जोर से लगाते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर जुबानी जंग तेज दिख रही है। कुछ लोग जहां छात्र के समर्थन में उतर आए। वहीं एक गुट ने शिक्षण संस्थान में इस तरह से नारे लगाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। मंच से उतारने वाली शिक्षिका का फोटो व घटनाक्रम का वीडियो भी ट्विटर पर ट्रेंड हो गया है।
हंगामे की आशंका, तैनात किया पुलिसबल : हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने अपना बयान जारी कर कहा कि जिन दो शिक्षिकाओं ने छात्र को मंच से उतारा, उनको कॉलेज प्रबंधन तत्काल प्रभाव से हटाए, नहीं तो वह कॉलेज पर धरना शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि छात्र ने जय श्रीराम बोलकर अपनी परंपरा और सनातन धर्म का पालन किया है। उसने कुछ भी गलत नहीं किया। उनके संगठन से जुड़े लोगों ने भी उनका समर्थन किया। इसकी भनक लगते ही कॉलेज के गेट और आसपास भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया।
इनका कहना है :
इस बारे में कॉलेज के निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। मामले में किसी भी छात्र पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।