कुमार विश्वास का विरोध: कवि के घर पर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, कहा हम मिठाई खिलाने आए हैं
पंजाब में जीत को लेकर आप विधायक नरेश बालियान के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता कुमार विश्वास के आवास के निकट पहुंचे। बताया गया कि कुमार घर से बाहर हैं, शाम तक आएंगे। इसके बाद करीब आधे घंटे तक नारेबाजी करने के बाद आप कार्यकर्ता लौट गए। इस दौरान नरेश बालियान ने कहा कि हम प्रदर्शन करने नहीं बल्कि अपने पुराने साथी को मिठाई खिलाने आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-3 स्थित कवि कुमार विश्वास के आवास के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार दोपहर प्रदर्शन किया। आप नेताओं का कहना था कि कुमार ने पंजाब में बीजेपी से सांठगांठ कर आप के खिलाफ बयानबाजी की थी। अब पंजाब में भारी बहुमत से आप जीत दर्ज कर रही है, ऐसे में कुमार को आइना दिखाने आए हैं।
जानकारी के अनुसार दोपहर साढे़ बारह बजे दिल्ली से आप विधायक नरेश बालियान के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता कुमार विश्वास के आवास के निकट पहुंचे। बताया गया कि कुमार घर से बाहर हैं, शाम तक आएंगे। करीब आधे घंटे तक नारेबाजी करने के बाद आप कार्यकर्ता लौट गए।
कुमार के लिए लाए बीपी की गोलियां
इस दौरान नरेश बालियान ने कहा कि हम प्रदर्शन करने नहीं बल्कि अपने पुराने साथी को मिठाई खिलाने आए हैं। साथ में नींद और बीपी की गोली भी लेकर आए हैं ताकि वह भाजपा की हार से दुखी होकर सो सकें और उनका बीपी न बढे़। कहा कि पंजाब में कुमार विश्वास के आप के खिलाफ बयानबाजी से पार्टी को फायदा ही हुआ है।
देश भर के लोग देख रहे दिल्ली का विकास
नरेश बालियान ने कहा कि देशभर के लोग आप के कार्यकाल में दिल्ली में अस्पताल, स्कूल, बिजली पानी आदि की मिल रहीं भरपूर सुविधाएं देख रहे हैं। पंजाब के लोगों ने भी दिल्ली की तरह अपने प्रदेश में विकास चाहते हैं। लिहाजा उन्होंने आप को चुना। आप को चुनने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा जिसका परिणाम आगामी लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा।