{"_id":"5eec975d8ebc3e42c04125cd","slug":"aag150","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते एसी में अचानक लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते एसी में अचानक लगी आग, सामान जला
विज्ञापन
NA
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के बृजविहार ए ब्लॉक में बृहस्पतिवार रात को एसी में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में धुआं भर गया। आनन फानन में घर से सभी सदस्य शोर मचाते हुए बाहर भागे और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से दो कमरे में रखा सामान जल गया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ।
बृजविहार के एमआईजी में ए 239 निशांक जैन मां, पत्नी और बच्चे के साथ रहते हैं। उनका अपना कारोबार है। उन्होंने बताया की उनके बेडरूम में एक एसी लगा हुआ है। बृहस्पतिवार रात करीब सवा दस बजे अचानक एसी में आग लग गई। घर में धुआं भरने और लपटें निकलती देख शोर मचाते हुए परिवार के सभी लोग बाहर की ओर भागे। निशांक ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से दो कमरे का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है। आग से घर काला पड़ गया है। वह सुबह से ही घर की मरम्मत कराने में जुटे हैं। वहीं सीएफओ गाजियाबाद सुनील सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा है। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन