{"_id":"6905ca7773df8b8aa704608c","slug":"a-young-man-was-stabbed-to-death-with-scissors-over-a-drinking-dispute-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Crime: शराब पीने के विवाद में युवक की कैंची से गोदकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Crime: शराब पीने के विवाद में युवक की कैंची से गोदकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
Sat, 01 Nov 2025 02:23 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र की शिवपुरी में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे ठेली पर शराब पीने के दौरान दो युवकों में विवाद हो गया। आरोपी दो युवकों ने रविंदर कुमार निवासी शिवपुरी के सीने में कैंची से कई प्रहार किए और भाग गया।
विज्ञापन
घायल रविंदर को विजयनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत के चलते रविंदर को परिजन यशोदा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान रात 11 बजे मृत घोषित कर दिया। विजयनगर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया हई।
विज्ञापन