फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man was beaten to death in an old enmity in Hapur

Murder: हापुड़ के गढ़ में पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन दिन पहले भी हुई थी कहासुनी

Mon, 26 Sep 2022 12:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Sep 2022 12:26 PM IST
सार

हापुड़ के गढ़ कस्बे में स्याना रोड पर पुरानी रंजिश में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के भाई दानिश ने बताया कि तीन दिन पहले मारपीट करने वालों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, रंजिशन आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसके भाई की हत्या की है।

विज्ञापन
A young man was beaten to death in an old enmity in Hapur
मौके पर जमा पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर के आदर्श नगर मोहल्ले निवासी नदीम (28) पुत्र कल्लू की ट्रक से बेट्री चोरी करने के शक में युवकों ने पीट पीटकर हत्या कर दी, सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार रविवार की रात करीब 9 बजे नदीन घर पहुंचा था, जिसके बाद वह सो गया। सुबह होने पर करीब 4.30 पर वह सब्जी लेने के लिए मंडी से सब्जी खरीदने के लिए जा रहा था। इसी बीच स्याना रोड पर एक डग (वाहन धुलाई सेंटर) पर पहुंचा तो उसको मोहल्ले के ही नय्यूम, तसलीम, अब्दुल और इरशाद ने रोक लिया और उसको ट्रक से बांध दिया और उसके साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। 
विज्ञापन


जिससे उसको गंभीर चोटें आई। इस घटना को देखने वाले मोहल्ले का यासीन गढ़ चौपला पर फल मंडी से काम कर अपने घर लौट रहा था, इसी बीच उसको भी मारपीट करने वाले युवकों ने रोक लिया और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे तैसे कर यासीन वहां से बचकर निकल आया और परिजनों को सूचना देकर घटना के बारे में जानकारी दी। इतने में जैसे उसके परिजन वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले थे। वहीं परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि है कि जिन लोगों ने हत्या की है, उनको जल्द गिरफ्तार कराएं।

अज्ञात लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

मृतक नदीम के साथ गंभीर मारपीट होने से उसको ऑटो में बैठाकर दो अज्ञात युवक स्याना रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल पर छोड़ आए। इस बारे में अस्पताल के संचालक ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। वहीं चिकित्सक के अनुसार युवक जब तक अस्पताल पहुंचा, तब तक उसने दम तोड़ दिया था।

तीन दिन पहले हुई थी कहासुनी
मृतक के भाई दानिश ने बताया कि तीन दिन पहले मारपीट करने वालों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, रंजिशन आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसके भाई की हत्या की है।

चोरी के शक में हुई मारपीट की बात भी सामने आ रही
जानकारी के अनुसार ट्रक से बैटरी चोरी करते हुए नदीम को पकड़ा था, जिसको लेकर आरोपियों ने मारपीट की है।

जांच में जुटी पुलिस
मृतक के साथ हुई घटना के मामले को जिन लोगों ने देखा है, उनसे पूछताछ की जा रही है, वहीं मृतक के भाई दानिश की तहरीर पर आरोपी नय्यूम, तसलीम, अब्दुल और इरशाद पर मुकदमा दर्ज किया गया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभिनव सिंह पुंडीर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed