{"_id":"67b3959570a54cded7050b00","slug":"a-young-man-sitting-on-a-moped-was-crushed-by-a-speeding-car-died-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-575880-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मोपेड पर बैठे युवक को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मोपेड पर बैठे युवक को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
मसूरी। कार की टक्कर से मृत मोपेड सवार छेदीलाल का फाइल फोटो
गाजियाबाद/मसूरी। मसूरी के सिकरोड-नानकागढ़ी मार्ग पर सोमवार सवेरे सड़क किनारे खड़ी मोपेड़ पर बैठे धर्मेंद्र निवासी यासीनगढ़ी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। धर्मेंद्र ब्रेड सप्लाई का काम करते थे। हादसे में धर्मेंद्र की मौत हो गई। चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।
एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि धर्मेंद्र मूल रूप से गोंडा के कटरा के हलधर मऊ गांव के रहने वाले थे। वह यासीनगढ़ी में किराये के मकान में रहते थे। यहां ब्रेड सप्लाई का काम करते थे। वह मोपेड पर बैठकर किसी का इंतजार कर रहे थे। हादसे के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द उसको गिरफ्तार किया जाएगा।
-बाइक सवार महिला की मौत, दूसरा घायल-
क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में आईबीईएस कॉलेज के पास बेकाबू एंबुलेंस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें पीछे बैठी 49 वर्षीय ममता देवी निवासी छपरौला, बादलपुर, गौतमबुद्धनगर की मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा जोगिंद्र निवासी गिरधपुर घायल हो गए। मामले में ममता के बेटे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता अश्वनी ने बताया कि उनकी मां नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करती थीं। वह अपने सहकर्मी के साथ बाइक पर डयूटी जा रही थीं। तभी यह हादसा हो गया। एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि एंबुलेंस चालक की पहचान की जा रही है।