फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man riding a scooter was critically injured after being struck by an unidentified vehicle on the highway

Ghaziabad News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a scooter was critically injured after being struck by an unidentified vehicle on the highway
लोनी। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूजा कॉलोनी के आजाद एन्क्लेव निवासी सत्तार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा आहिम खान 18 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे आईटीओ से स्कूटी पर घर लौट रहा था। आरोप है कि दिल्ली-देहरादून हाईवे पर लोनी टोल प्लाजा से आगे कटैया कट के पास अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे आहिम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हरदन वाटिका मैरिज होम के सामने निचली सड़क पर हुआ। परिजन घायल को उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। पिता ने पुलिस से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed