{"_id":"68cc5abcd9b47c540509a966","slug":"a-young-man-injured-in-a-road-accident-died-during-treatment-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-10049-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद रेलवे फ्लाईओवर के पास सात सितंबर को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल कनावनी के मोहिनुद्दीनपुर निवासी सुंदर की 16 सितंबर को जीटीबी में मौत हो गई। पुलिस ने युवक के भाई सूरज कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दर्ज मुकदमे में सूरज कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से बस्ती वालटरगंज स्थित देईपार खुर्द गांव के रहने वाले हैं। यहां रहकर वह मजदूरी करते हैं। सात सितंबर को उनका भाई सुंदर भी काम करके बाइक से वापस घर लौट रहा था। साहिबाबाद रेलवे फ्लाईओवर के पास पीछे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सुंदर की बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सुंदर को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते उसे जीटीबी रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान 16 सितंबर को सुंदर की मौत हो गई। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में अज्ञात वाहन दिखाई दिया है। उसे ट्रेस किया जा रहा है।