फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A Woman s sons beat uncle to death in Hapur

नंदोई-भाभी के बीच थी करीबियां: महिला के बेटों ने फूफा को पीट-पीटकर मार डाला, मां को साथ ले जाने से थे नाराज

Mon, 10 Feb 2025 08:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Feb 2025 08:25 PM IST
सार

मृतक संजय के सगे साले का लगभग 11 साल पहले निधन हो गया था। पत्नी की मौत के कुछ समय बाद संजय अपनी विधवा सलहज को गांव लेकर आ गया था। दोनों वर्तमान में सहमति संबंध में रह रहे थे।

विज्ञापन
A Woman s sons beat uncle to death in Hapur
मृतक का फाइल फोटो और मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव नयागांव इनायतपुर निवासी संजय वाल्मीकि (45 साल) की सोमवार को उनके ही साले के बेटों ने धारदार हथियार व पीट-पीटकर हत्या कर दी। दिन-दहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन

संजय की शादी जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के गांव में हुई थी, उनकी पत्नी की मृत्यु करीब तीन साल पहले हो चुकी है। संजय के सगे साले का भी लगभग 11 साल पहले निधन हो गया था। पत्नी की मौत के कुछ समय बाद संजय अपनी विधवा सलहज को गांव लेकर आ गया था। दोनों वर्तमान में सहमति संबंध में रह रहे थे। जिस कारण संजय के मृतक साले के बच्चे बेहद नाराज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को गांव पहुंचने पर संजय का उनके साथ विवाद हुआ। इसी बीच आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हत्या की सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई  हैं। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed