Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A wife and her lover hatched a conspiracy in Rishikesh to get Shashank out of the way.

Ghaziabad News: शशांक को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी और प्रेमी ने ऋषिकेश में रची थी साजिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
A wife and her lover hatched a conspiracy in Rishikesh to get Shashank out of the way.
इंदिरापुरम । वसुंधरा सेक्टर-1 में सीनियर अकाउंटेंट शशांक कंथारिया (35) को रास्ते से हटाने की साजिश ऋषिकेश में रची गई थी। यह बात पुलिस की जांच में सामने आई है। चूंकि वारदात से 10 दिन पहले शशांक की पत्नी सीनियर अकाउंटेंट प्रिया अपनी एक रिश्तेदार और जिम संचालक प्रेमी प्रताप सिंह के साथ ऋषिकेश गईं थी। अब पुलिस प्रिया की उस रिश्तेदार से पूछताछ करने की तैयारी में है कि कहीं वह भी तो साजिश में शामिल नहीं थी। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि प्रिया और जिम संचालक के एक साथ कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी मिले हैं। अब पुलिस एक-एक करके मामले की कडियों को जोड़ने में लगी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार झांसी के शिवाजी कॉलाेनी पुरानी परसठ निवासी शशांक वसुंधरा सेक्टर में एक रहते हैं। शशांक पर हमले की साजिश के आरोप में इंदिरापुरम निवासी उनकी पत्नी प्रिया शर्मा और उसके प्रेमी शामली के बझेड़ी गांव निवासी प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों जेल में हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि 17 अक्तूबर को सुबह तीनों कार से ऋषिकेश पहुंचे और वहां एक रिजॉर्ट में रुके थे।
विज्ञापन


तीनों ने अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर रात को पार्टी की थी। इसके बाद सभी अगले दिन सुबह लक्ष्मण झूले पर जाकर उन्होंने रील बनाई और इंस्टाग्राम पर अपलोड की। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी प्रिया शर्मा की एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है। दोनों से पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शशांक की पत्नी प्रिया और उसके जिम संचालक प्रेमी प्रताप सिंह के अलावा उसकी एक रिश्तेदार की लोकेशन 17 अक्तूबर को ऋषिकेश में मिली है। पूरी आशंका है कि शशांक को रास्ते से हटाने के लिए वही पर साजिश रची गई है। पुलिस वहां जाकर रिजाॅर्ट संचालक से पूछताछ करेगी और वहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालेगी। साथ ही प्रिया की रिश्तेदार को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। साजिश में प्रिया की रिश्तेदार शामिल है या नहीं जांच का विषय है।
----------
अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं शशांक
हमले में घायल शशांक का इंदिरापुरम स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है और वह हर दिन जीवन की जंग लड़ रहे है। परिवार और परिचित उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे है। परिवार के लोग उनकी तीन साल की बेटी को भी अपने साथ घर लेकर चले गए हैं।


-----
ये है मामला

वसुंधरा सेक्टर-1 इलाके में 26 अक्तूबर को भारत सरकार के पोस्टल विभाग में तैनात सीनियर अकाउंटेंट पत्नी प्रिया के जिम संचालक प्रेमी प्रताप सिंह ने प्रेमिका के प्रति शशांक को रास्ते से हटाने के लिए घर में घ़ुसकर 10 से 12 बार दो चाकुओं से हमला किया था। घटना के बाद आरोपी दोनों हाथ में चाकू लेकर बाहर आया था। पड़ोसियों ने उनको अस्पताल पहुंचाया था और उनके भाई रितेश की शिकायत पर प्रिया शर्मा और उसके प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed