फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A two-year-old boy playing in the street was hit by a biker.

Ghaziabad News: गली में खेल रहे दो साल के मासूम को बाइक सवार ने मारी टक्कर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
A two-year-old boy playing in the street was hit by a biker.
लोनी। अमित विहार कॉलोनी में तेज रफ्तार बाइक सवारों ने गली में खेल रही दो साल की मासूम को टक्कर मार दी। घटना के विरोध में आरोपी बाइक सवारों ने परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत लोनी बॉर्डर थाना पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

कॉलोनी में रहने वाले विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भाई महेश के साथ घर के बाहर बैठे थे। गली में छोटे भाई की दो वर्षीय पुत्री खेल रही थी। इस दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने भतीजी को टक्कर मार दी। उनके द्वारा विरोध जताए जाने पर युवक माफी मांग कर चले गए। एक घंटे बाद बाइक सवार युवक शंकर, केशव, अशोक साथियों के साथ दोबारा घर पर पहुंचे। तीनों ने उनके साथ लाठी-डंडे से मारपीट की। शोर सुनकर भाई व उसकी पत्नी उन्हें बचाने पहुंचे और विरोध प्रकट किया। इस पर हमलावरों ने घुसकर भाई व उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed