{"_id":"68e8dd36bb340bd4f50d576d","slug":"a-thief-snatched-the-chain-from-the-pilot-s-wife-s-neck-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पायलट की पत्नी के गले से चेन खींच ले गया चोर, CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पायलट की पत्नी के गले से चेन खींच ले गया चोर, CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस, जांच जारी
Fri, 10 Oct 2025 03:47 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 10 Oct 2025 03:47 PM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में आभा सिंह ने बताया कि 6 अक्तूबर की सुबह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने गई थीं। पैदल ही घर वापस लौट रही थीं। इस दौरान सेक्टर 16 में अग्रसेन रोड पर बाइक सवार बदमाश ने उनके गले से चेन खींच ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वसुंधरा सेक्टर 18 स्थित गार्डेनिया गीतांजलि सोसाइटी निवासी एयर इंडिया के पायलट सरोज कुमार राय की पत्नी आभा सिंह के गले से बाइक सवार ने चेन खींच ली। मामला 6 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे का है। नौ अक्तूबर की शाम पुलिस को मिली तहरीर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में आभा सिंह ने बताया कि 6 अक्तूबर की सुबह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने गई थीं। पैदल ही घर वापस लौट रही थीं। इस दौरान सेक्टर 16 में अग्रसेन रोड पर बाइक सवार बदमाश ने उनके गले से चेन खींच ली। उन्होंने बाइक का पीछा भी किया लेकिन बदमाश तेजी से भाग निकला।
विज्ञापन
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। काफी दूर तक सर्विलांस टीम ने आरोपी को ट्रेस कर लिया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन