फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A team of 80 NDRF personnel left with relief material for the people of Myanmar

Ghaziabad News: म्यांमार के लोगों को राहत सामग्री लेकर एनडीआरएफ के 80 लोगों का दल रवाना

Sun, 30 Mar 2025 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A team of 80 NDRF personnel left with relief material for the people of Myanmar
म्यांमार में भीषण भूकंप के बाद हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से राहत सामग्री लेकर जाते जवान।
साहिबाबाद। म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई है। जिसके बाद भारत ने म्यांमार की मदद के लिए हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री भेजी है। इसके साथ ही शनिवार दोपहर एनडीआरएफ के कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी के निर्देशन में 80 जवानों का दल भी म्यांमार के लिए रवाना किया गया। यह पहल भारत सरकार की तरफ से शुरू हुए ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत की गई है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए दी गई।
विज्ञापन


म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप से भयंकर तबाही मची। भूकंप प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा चलाया है। इसके तहत राहत शुक्रवार शाम हिंडन एयरबेस से भारतीय वायुसेना के विमान सी-130जे से 15 टन से भी ज्यादा राहत सामग्री म्यांमार भेजी गई। वहीं शनिवार दोपहर करीब एक बजे नेशनल डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स (एनडीआरएफ) आठवीं बटालियन गाजियाबाद के कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी अपने 80 जवानों के दल को लेकर म्यांमार के लिए भेजे गए हैं। सहायता पैकेज की पहली खेंप में टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वॉटर प्यूरीफायर, हाइजीन किट, सोलर लैंप, जनरेटर सेट और पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, सीरिंज, दस्ताने और पट्टियां जैसी जरूरी दवाएं शामिल हैं। यह जानकारी एनडीआरएफ मुख्यालय के आधिकारिक एक्स हेंडल से शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed