{"_id":"6afa04f146ccd9b92a053de4","slug":"a-surging-tide-of-faith-devotees-offer-arghya-oblations-to-the-setting-sun-and-pray-for-prosperity-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26747-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आस्था का उमड़ा सैलाब, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आस्था का उमड़ा सैलाब, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी खुशहाली
विज्ञापन
छठ पर्व पर खोड़ा छठ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब। फोटो निशांत शर्मा
साहिबाबाद। ''''केलवा के पात पर उगेलन सूरजमल, झांके-झुके…'''' ''''पहिले-पहिल छठी मैया…'''' और ''''उग हे सूरज देव, भइल अरघ के बेर...'''' जैसे पारंपरिक छठ गीतों की मधुर धुनों के बीच रविवार को लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। चार दिवसीय कठिन व्रत के तीसरे दिन व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। वहीं, सोमवार सुबह भी श्रद्धालु घाटों पर पहुंचकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे।
हिंडन छठ घाट पर दोपहर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम होते-होते घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों के साथ वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम, साहिबाबाद और अर्थला क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्रती और उनके परिजन पहुंचे। शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। व्रती महिलाएं और पुरुष कमर तक पानी में खड़े होकर हाथ जोड़कर सूर्यदेव की आराधना करते नजर आए। घाट पर छठ गीतों, शंखनाद और जय छठी मैया के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। परिवार के सदस्य सिर पर दउरा और हाथों में पूजा की सामग्री लेकर घाट तक पहुंचे। कई श्रद्धालु दंडवत करते हुए भी घाट पर पहुंचे और अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। छठ घाट पर पारंपरिक पूजा पद्धति के अनुसार व्रतियों ने सूप में मौसमी फल, नारियल, गागर नींबू, सिंघाड़ा, मूली, अदरक, हल्दी, गन्ना, ठेकुआ और अन्य प्रसाद सजाकर भगवान भास्कर को अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर परिवार के सदस्यों ने व्रतियों के साथ पूजा-अर्चना की और छठी मैया के पारंपरिक गीत गाए। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं के कारण घाटों पर पूरे दिन मेले जैसा माहौल रहा।
इनसेट
सोसायटियों के पार्क और स्विमिंग पूल बने घाट
हिंडन घाट के साथ शहर की विभिन्न सोसायटियों और कॉलोनियों में भी छठ महापर्व की धूम रही। वसुंधरा के सेक्टर-15 स्थित पूर्वी मैत्री परिषद की छठ वाटिका, सेक्टर-5 के आदर्श पार्क, केएसएन सोसायटी, आकाश गंगा सोसायटी, गीतांजली सोसायटी, सिद्धार्थ विहार की एसजी शिखर हाइट्स, इंदिरापुरम की एंजेल मर्करी सोसायटी, शिप्रा सन सिटी, शिप्रा रिवेरा, ब्रिज विहार में श्रद्धालुओं ने संध्या अर्घ्य दिया। कई सोसायटियों में पार्क और स्विमिंग पूल को फूलों, दीपों और रंगोली से सजाकर अस्थायी छठ घाट तैयार किए गए थे। एंजेल मर्करी सोसायटी के स्विमिंग पूल में व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। वहीं एसजी शिखर हाइट्स में पूर्वांचल समाज की ओर से सामूहिक आयोजन किया गया, जिसमें सोसायटी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वसुंधरा, वैशाली और इंदिरापुरम की अन्य सोसायटियों में भी छठ गीतों और भक्ति संगीत के बीच व्रतियों ने विधि-विधान से पूजा की। पूर्वांचल के साथ अन्य क्षेत्रों के परिवारों ने भी इस महापर्व में भागीदारी निभाई। इससे शहर में लोक संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा व्रत का पारण
छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार सुबह व्रती उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके साथ ही चार दिवसीय कठिन निर्जला व्रत का समापन होगा। सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालु घाटों पर पहुंचकर सूर्यदेव के दर्शन और पूजा की तैयारी करेंगे। अर्घ्य देने के बाद व्रती छठी मैया से परिवार की सुख-शांति और मंगल की कामना कर प्रसाद ग्रहण करके व्रत का पारण करेंगे।