आम तोड़ रहे जवान की मौत: पेड़ पर चढ़े थे तरुण, हाथ में आ गया हाईटेंशन तार; झटका लगते ही नीचे गिरे
पोस्टमॉर्टम हाऊस पर मिले तरुण के परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन काफी ढीली है और घरों के ऊपर से निकल रही है। उन्होंने संबंधित बिजलीघर पर कई बार अधिकारियों को लाइन खींचने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छुट्टी लेकर घर आए दिल्ली पुलिस में तैनात तरुण नागर (34) की शुक्रवार की सुबह करंट लगने से मौत हो गई। गाजियाबाद वेव सिटी पुलिस ने शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
दिल्ली में थी तैनाती
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सादतनगर इकला निवासी तरुण नागर की तैनाती दिल्ली में पीसीआर यूनिट ईस्ट में चालक के पद पर थी। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे घर के बाहर खड़े पेड़ पर वह आम तोड़ने चढ़ गए। आम के ऊपर से शाखाओं को छूती हुई हाईटेंशन लाइन निकल रही है। तार छूने से उन्हें जोरदार झटका लगा और जमीन पर आकर गिर गए।
घर में पत्नी और बेटी-बेटा
परिजन उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची वेव सिटी पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। घर में तरुण की पत्नी पूनम बेटा महिर नागर (14) और एक बेटी है।
हाईटेंशन लाइन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
पोस्टमॉर्टम हाऊस पर मिले तरुण के परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन काफी ढीली है और घरों के ऊपर से निकल रही है। उन्होंने संबंधित बिजलीघर पर कई बार अधिकारियों को लाइन खींचने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया। समय से लाइन खींच दी होती तो हादसा नहीं होता।