फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A smuggler arrested with two kilos of opium

Ghaziabad News: दो किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
A smuggler arrested with two kilos of opium
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच की टीम ने डिलीवरी देने जा रहे तस्कर मनीष यादव निवासी गिदहोर, चतरा, झारखंड को दो किलो अफीम के साथ सीमापुरी बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत 55 लाख से अधिक बताई गई है।
विज्ञापन

एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि पकड़े गए तस्कर मनीष ने पूछताछ में बताया कि उसकी मुलाकात करीब एक साल पहले उसके पड़ोसी गांव के रहने वाले सकलदेव यादव से हुई थी। उसके कहने पर उसने अफीम की तस्करी का काम शुरू कर दिया। एक बार माल पहुंचाने के बदले उसको 20 हजार रुपये का ऑफर मिला। इसी लालच में आकर उसने तस्करी का काम शुरू कर दिया। उसको सीमापुरी बॉर्डर पर टीनू नाम के शख्स को माल की डिलीवरी देनी थी। वह माल लेकर यहां पहुंचा तो पुलिस ने उसको दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में झारखंड की अफीम की मांग तेजी से बढ़ रही है। वह ट्रेन और बस से भी माल लेकर यहां डिलीवरी करता था। एडीसीपी क्राइम ने बताया पूछताछ में सामने आए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed