फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A race to become the most beautiful market; vibrant lights add to the splendor.

Ghaziabad News: सबसे सुंदर बाजार बनने की होड़, रंग-बिरंगी लाइटों से बढ़ी रौनक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
A race to become the most beautiful market; vibrant lights add to the splendor.
साहिबाबाद। दिवाली के त्योहार को लेकर साहिबाबाद के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। नगर निगम द्वारा आयोजित की जाने वाली सबसे सुंदर बाजार प्रतियोगिता को लेकर दुकानदारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों को आकर्षक बनाने के लिए दुकानदारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई बाजारों में रंग-बिरंगी लाइटें लगाने के साथ ही दुकानों और आसपास के क्षेत्रों को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


वैशाली स्थित सेंट्रल बाजार और शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-दो के बाजार में सजावट का काम शुरू हो गया है। दुकानदार दिवाली से पहले अपने बाजारों को आकर्षक रूप देने में जुटे हैं। रंगीन झालरों और लाइटों से बाजारों की सुंदरता बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि बेहतर सजावट से बाजारों की रौनक बढ़ेगी और त्योहार के दौरान ग्राहकों की आवाजाही में भी इजाफा होगा। वैशाली व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रहलाद दुआ ने बताया कि नगर निगम की ओर से आयोजित प्रतियोगिता ने बाजारों में सजावट को लेकर प्रतिस्पर्धा का माहौल बना दिया है। दुकानदार अपने बाजार को दूसरे बाजारों से बेहतर और आकर्षक बनाने के प्रयास में जुटे हैं। इसके लिए सामूहिक रूप से तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस बार बाजारों की सजावट के साथ स्वच्छता और अतिक्रमण पर भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। वहीं शालीमार गार्डन एक्ट -2 के अध्यक्ष शैलेंद्र सक्सेना ने बताया कि दुकानदारों से बाजारों में साफ-सफाई बनाए रखने, कूड़े का उचित निस्तारण करने और रास्तों को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपेक्षा की जा रही है। त्योहार के मद्देनजर व्यवस्थित और साफ-सुथरे बाजार ग्राहकों के लिए खरीदारी का बेहतर माहौल तैयार करेंगे। दिवाली से पहले बाजारों की यह तैयारियां क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed