{"_id":"66b40158792c2cbfe7026814","slug":"a-pistol-was-found-near-a-thief-who-was-running-away-after-stealing-a-mobile-phone-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-437259-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर के पास मिला तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर के पास मिला तमंचा
विज्ञापन
गाजियाबाद। मसूरी की एनके कॉलोनी में घर से मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर के पास से मकान मालिक को तमंचा मिला। आरोपी को मकान मालिक ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
एनके कॉलोनी निवासी मोहम्मद अली ने बताया कि उनके घर के अंदर एक संदिग्ध व्यक्ति घुसा। वह उनको देखकर भागने लगा तो उसको पकड़ लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अजीम निवासी नाहल बताया। तलाशी लेने पर आरोपी की एक जेब में मोबाइल व दूसरी जेब में तमंचा मिला। आरोपी ने बताया कि वह इरादा करके आया था कि यदि कोई उसको रोकेगा टोकेगा तो वह तमंचा से गोली चला देगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।