फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A passenger fell during the jostling while getting off a train and had his foot severed

Ghaziabad News: ट्रेन से उतरते समय धक्का-मुक्की में यात्री गिरा, पैर कटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
A passenger fell during the jostling while getting off a train and had his foot severed
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गम्भीर रूप घायल वृद्ध दिलशाद का उपचार करते चिकित्सक और स्वास
गाजियाबाद। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के चलते रेलवे स्टेशन पर रविवार को भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन उसको नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी नजर आए। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर ट्रेन से उतरते समय 55 वर्षीय दिलशाद धक्का-मुक्की के चलते ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गए। हादसे में उनका बायां पैर घुटने के नीचे से कट गया, जबकि दायां हाथ मुड़ गया और हाथ की अंगुलियां भी कट गईं। इसके अलावा शरीर में कई जगह फ्रैक्चर भी हुए हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बिहारीपुरा निवासी दिलशाद के बेटे आमिर ने बताया कि पिता किसी काम से आगरा गए थे। वहां से गाजियाबाद के लिए सीधी ट्रेन नहीं मिलने पर वह टूंडला तक की ट्रेन में सवार हुए। टूंडला से उन्होंने गाजियाबाद के लिए ट्रेन पकड़ी। दोपहर करीब पौने तीन बजे ट्रेन गाजियाबाद पहुंची। दिलशाद उतरने लगे, तभी ट्रेन के अंदर से भीड़ ने धक्का दे दिया। इससे वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गए और गंभीर हादसा हो गया।
विज्ञापन

आरपीएफ की टीम ने उनको पहले रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एमएमजी अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे आमिर का आरोप है कि हादसे के समय व्यवस्था संभालने के लिए कोई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
न पर्याप्त सुरक्षाकर्मी, न बांधी गईं रस्सियां
परीक्षा के कारण रेलवे स्टेशन पर सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ उमड़ रही है। इसके बावजूद यात्रियों को सुरक्षित उतारने और चढ़ाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। ट्रेनों के पहुंचते ही अफरा-तफरी की स्थिति बन रही है। रविवार को प्लेटफॉर्म नंबर पांच के अलावा एक, दो और तीन पर भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। दरवाजों से ट्रेन में प्रवेश की जगह नहीं मिलने पर कुछ यात्री खिड़कियों से अंदर घुसते नजर आए। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए न तो पर्याप्त सुरक्षाकर्मी दिखे और न ही भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए रस्सियां बांधी गई थीं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में जीआरपी सीओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि प्लेटफार्मों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती कराई जाएगी। आगामी दिनों में भीड़ को देखते हुए व्यापक योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed