फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A massive fire broke out in a warehouse of food and cosmetic products

Ghaziabad News: खाद्य पदार्थ व कॉस्मेटिक उत्पाद के गोदाम में लगी भीषण आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a warehouse of food and cosmetic products
गाजियाबाद। मेरठ रोड पर मैनापुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित गुडरिक्की ग्रुप लिमिटेड नामक फर्म के गोदाम में शनिवार शाम करीब चार बजे अचानक आग लग गई। खाद्य पदार्थ व कॉस्मेटिक उत्पाद के गोदाम में काम कर रहे कर्मचारियों ने पहले आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग ने धीरे-धीरे भीषण रूप ले लिया और पूरे गोदाम में आग फैल गई। सूचना पर दमकल विभाग ने मौके पर 13 फायर टेंडर भेजे और करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कविनगर के रहने वाले मनोज कुमार का खाद्य पदार्थ व कॉस्मेटिक उत्पाद का गोदाम है। उनके रिश्तेदार संजीव गर्ग ने बताया कि वह भी गोदाम की देखरेख करते हैं। कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि बिजली के तार में अचानक चिंगारी निकलने से आग लग गई। गोदाम में आग बुझाने के सिलिंडर व पानी से आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग के भयानक रूप को देखते हुए दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आसपास के फायर स्टेशन से फायर टेंडर मंगवाकर करीब 15 फायर टेंडरों की मदद से दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। गोदाम में रखा काफी सामान जल गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed