Ghaziabad: ऑफिसर सिटी-2 में एक व्यक्ति पर एक-दो नहीं पूरे छह कुत्तों ने किया हमला, काफी संघर्ष के बाद बची जान
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में शनिवार शाम को टहल रहे एक निवासी पर अचानक छह लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। काफी संघर्ष के बाद वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकले।
सोसाइटी में इस समय लगभग 30–40 लावारिस कुत्ते हैं। जो आए दिन किसी न किसी पर हमला कर देते हैं। एओए कालातीत अध्यक्ष गौरव ने बताया कि एफ ब्लॉक निवासी गुरदीप सिंह पर कुत्तों ने हमला किया, वह किसी तरह बच गए।
बीते कुछ दिनों में कई मासूम बच्चों और बुजुर्गों पर कुत्ते हमले कर चुके हैं। कई बार निगम में शिकायत की गई, पर कुत्तों को पकड़कर नहीं ले जाया गया। इस हादसे के बाद सब डरे हुए हैं। उन्होंने निगम से स्ट्रे डॉग्स की संख्या नियंत्रित करने और टीकाकरण की मांग की है।