फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A man trapped a teacher in his love and made her read aayaat and namaz and converted her in ghaziabad

इश्क की आड़ में ये कैसा खेल: टीचर को प्यार में फंसाया, पढ़वाई आयत-नमाज; साड़ी छोड़ वो पहनने लगी सिर्फ दो सूट

Sat, 24 Aug 2024 05:35 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 24 Aug 2024 05:35 PM IST
सार

शिक्षिका के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी की दिनचर्या में बदलाव होने लगा। उसने चूड़ी, बिंदी, सिंदूर समेत अन्य श्रृंगार करना छोड़ दिया और दो ही सूट बदल-बदलकर पहनने लगी और गुमसुम रहने लगी।

विज्ञापन
A man trapped a teacher in his love and made her read aayaat and namaz and converted her in ghaziabad
गाजियाबाद में सामने आया धर्मांतरण का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र में एक और धर्मातरण कराने का मामला सामने आया है। सहकर्मी ने शिक्षिका से नजदीकियां बढ़ाकर प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद आयत और नमाज पढ़ने के लिए प्रेरित कर धर्मांतरण करा दिया। शिक्षिका ने हिंदू रीति रिवाजों से दूरियां बना ली। परिवार के लोगों ने उनके व्यवहार में बदलाव देखा तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस की जांच में धमातरण का मामला निकला तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी फैसल को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोप फैसल खान मसूरी क्षेत्र के इंद्रगढ़ी का रहने वाला है। हाल में वह नोएडा के एक संस्थान में एचआर के पद पर कार्यरत है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने जून 2023 में कविनगर क्षेत्र के स्कूल में नौकरी शुरू की। वहां उसकी मुलाकात एक शिक्षिका से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और नजदीकियां बढ़ गईं। इसी दौरान उसने उसे इस्लाम धर्म संबंधी जानकारी दी और धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया। इसके लिए उसने उसे एक मोबाइल व सिम भी दिया। जिस पर चोरी छिपे दोनों बातें करने लगे। डीसीपी ने बताया कि फैसल व शिक्षिका के मोबाइल से कई सबूत मिले हैं, जिसमें फैसल ने शिक्षिका को नमाज व आयत पढ़ने के लिए प्रेरित करने संबंधी मैसेज भेजे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाम बदलने के संबंध में की जा रही जांच 
फैसल के पास से बरामद फोन में शिक्षिका का नंबर रफा नाम से फीड है। आशंका जताई जा रही है कि फैसल ने उनका नाम भी बदलवा दिया था। हालांकि डीसीपी का कहना है कि इस संबंध में जांच की जा रही है कि नाम परिवर्तन हुआ है या नहीं।

विज्ञापन

दो बार घर छोड़कर चली गई थी शिक्षिका, एक बार हो चुका है फैसला
नवंबर 2023 में फैसल स्कूल से नौकरी छोड़कर चला गया और नोएडा के एक संस्थान में काम करने लगा। इसके बाद भी दोनों संपर्क में थे। फैसल रोज नमाज पढ़ाने के दिशा-निर्देश देता रहा। शिक्षिका के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी 20 नवंबर 2023 और 29 जनवरी 2024 को घर छोड़कर चली गई, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों बार बदहवास हालत और घबराई हुई मिली। इस बीच उन्हें फैसल के बारे में पता चल तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। मामले में पुलिस ने फैसल को पकड़ा। हालांकि बाद में रजामंदी हो गई और पुलिस ने फैसल को छोड़ दिया। उस दौरान यह भी पता चला कि फैसल ने उनकी पत्नी की गुजरात के एक स्कूल में नौकरी लगवाने का भी लालच दिया था।

व्यवहार में होने लगा बदलवा, कहीं जाने से करने लगी थी इनकार
शिक्षिका के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी की दिनचर्या में बदलाव हो गया। उसने चूड़ी, बिंदी, सिंदूर समेत अन्य श्रृंगार करना छोड़ दिया, दो ही सूट बदल-बदलकर पहनने लगी और गुमसुम रहने लगी। कहीं घूमने या रिश्तेदारी में चलने के लिए कहने पर भी वह मना करने लगी। बच्चों ने उसे नमाज पढ़ते हुए देखा तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद उसके पास से एक मोबाइल भी मिला, जिसमें उसके धर्मातरण की बात पता चली। वह मोबाइल फैसल ने उनकी पत्नी को दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed