फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A man dragged by car, Died

Ghaziabad News: विधायक का स्टिकर लगी कार से युवक को 10 मीटर घसीटा, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
A man dragged by car, Died
गाजियाबाद। हापुड़ रोड पर आरडीसी कट के पास मंगलवार रात करीब 11 बजे भाजपा विधायक का स्टिकर लगी कार से कुचलकर 37 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार सुबह घटना का वीडियो वायरल होने पर पता चला कि टक्कर लगने के बाद भी चालक ने कार रोकी नहीं। कार के साथ युवक 10 मीटर तक घिसटता चला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक ने भागने की कोशिश की। उधर से गुजर रहे पुलिस के गश्ती दल ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि चालक सौरभ शर्मा नोएडा के दादरी का निवासी है। कुछ समय से एनएच-9 स्थित महागुनपुरम सोसायटी के सरस्वती अपार्टमेंट में रह रहा है। वह आई-20 कार से नोएडा से आ रहा था। कार पर लगे स्टिकर के बारे में पूछे जाने पर उसने कहा कि अनूपशहर के भाजपा विधायक संजय शर्मा रिश्ते में उसके मौसा लगते हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने विधायक से इसकी तसदीक की। विधायक ने कहा कि सौरभ से उनका कोई रिश्ता नहीं है, वह उसे जानते भी नहीं। इसके बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा 304 में केस दर्ज कर बुधवार सुबह उसे जेल भेज दिया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शक था कि चालक ने शराब के नशे में घटना की लेकिन मेडिकल परीक्षण में अल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई। हो सकता है उसने कोई और नशा कर रखा हो, इसकी जांच के लिए उसकी लार का नमूना लिया गया है। कार गोविंदपुरम निवासी धीरेंद्र के नाम पर रजिस्टर्ड है, लेकिन इसे सौरभ ही चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शोर मचने पर भी नहीं रोकी कार

(वीडियो वायरल)
घटना के वायरल वीडियो से पता चला कि कार से कुचलकर मारा गया युवक सड़क के बीच में बैठा था। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है कि वह वहां क्यों बैठा था। वीडियो बनाने वाले गलत दिशा (रांग साइड) में चल रहे थे। आशंका है कि वे लोग वहां कोई रील बना रहे थे। युवक को सड़क के बीच बैठा देख उसकी वीडियो बनाने लगे और इसी दौरान घटना हो गई। वीडियो में नजर आ रहा है कि टक्कर लगते ही वे लोग जोर से चिल्लाए लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। एसीपी का कहना है कि जिन लोगों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, उनकी तलाश की जा रही है। उनसे पूछताछ की जाएगी।


कड़ी कार्रवाई करे पुलिस : विधायक

बुलंदशहर। विधायक संजय शर्मा का कहना है कि कार की टक्कर मार युवक की जान लेने वाले सौरभ पर पुलिस को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उसने खुद को बचाने के लिए उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया, इसके लिए भी उस पर कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed