फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A man carrying a bounty of Rs 1 lakh was killed in an encounter after he allegedly attacked a YouTuber

Ghaziabad News: यू-ट्यूबर पर जानलेवा हमला करने वाला 1 लाख का इनामी मुठभेड़ में ढेर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
A man carrying a bounty of Rs 1 lakh was killed in an encounter after he allegedly attacked a YouTuber
गाजियाबाद/लोनी। लोनी में यू-ट्यूबर सलीम वास्तविक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले एक लाख रुपये के इनामी बदमाशों के साथ रविवार रात निठाैरा अंडरपास के नजदीक पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से गंभीर रूप से घायल बदमाश की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान जीशान के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि उसी ने सलीम पर चाकू से हमला किया था। इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को चेक किया और जहां कुर्ता पजामा से जीशान और उसके भाई की पहचान हुई। वह अमरोहा का रहने वाला था और हाल में खोड़ा के मंगल बाजार के पास किराये पर रहता था। जीशान और उसके भाई गुलफाम पर 1 लाख रुपये का इनाम रखा गया और पुलिस को उसके पीछे लगाया गया। जीशान ने अपने भाई के साथ मिलकर 26 फरवरी को सलीम पर चाकू से कई-कई वार किए थे। सलीम का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दोनों ने उनके धर्म से जुड़े पोस्ट डालने से नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन



डीसीपी देहात ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से हमलावर जीशान और उसके साथी की पहचान के बाद पुलिस की टीम उनकी जानकारी जुटा रही थी, इसी बीच आरोपियों के निठौरा की तरफ आने की सूचना मिली। इसी आधार पर रात करीब सवा नौ बजे निठौरा अंडरपास पर पुलिस चेकिंग में लगी हुई थी, तभी बाइक पर दोनों आए और उन्होंने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। उन्होंने वहां से भागने का प्रयास किया, इसमें बाइक फिसल गई और दोनों गिर गए। जहां दोनों बदमाश एक प्लॉट की बाउंड्री के पीछे से पुलिस पर कई राउंड फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान लोनी थाना प्रभारी नितिन चौधरी की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी। वहीं सचिन कुमार और विपिन ठाकुर बदमाशों की गोली से घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में जीशान के पैर और सीने में पुलिस की गोली लगी और वह गिर गया। उसका भाई अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दूसरी तरफ जीशान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसके आपराधिक इतिहास के बारे में जांच की जा रही है। उसके पास से एक मेड इन इटली पिस्टल, 6 कारतूस और बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed