{"_id":"6ac2bc916cb1a21efa00d7e8","slug":"a-major-ev-charging-hub-will-be-built-in-sahibabad-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1037-993277-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साहिबाबाद में बनेगा ईवी चार्जिंग का बड़ा हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साहिबाबाद में बनेगा ईवी चार्जिंग का बड़ा हब
विज्ञापन
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन में बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों के बीच चार्जिंग की सुविधा बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम करहेड़ा गांव में करीब 20 चार्जिंग पॉइंट विकसित करने के लिए जमीन तलाश रहा है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस चार्जिंग हब में निजी इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ शहर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों को भी चार्ज करने की सुविधा होगी। इससे ईवी चालकों को चार्जिंग के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाने की जरूरत कम होगी।
नगर निगम के सहायक अभियंता निर्माण विभाग गणेशी लाल ने बताया कि करहेड़ा में चार्जिंग पॉइंट विकसित करने की योजना है। इसके लिए ऐसी जगह की तलाश की जा रही है, जहां निजी वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक बसों को भी आसानी से पहुंचाया जा सके। जमीन चिह्नित होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बसों को चार्ज कराने बहरामपुर जाना पड़ता है
क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआरटीसी व एमडी सिटी बस सेवा केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि शहर में सिटी बसों की संख्या बढ़ाई जानी है। इसके लिए नगर निगम से चार्जिंग स्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि सिटी बसों को करीब 150 से 200 किलोमीटर चलने के बाद चार्ज करना पड़ता है। अभी बसों को चार्जिंग के लिए बहरामपुर स्थित स्टेशन पर वापस ले जाना पड़ता है, जिसमें अधिक समय लगता है।