Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A foot march led by the Chief Minister will take place today; party workers from Western UP will gather.

Ghaziabad News: आज मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकलेगी पदयात्रा, जुटेंगे पश्चिमी यूपी के कार्यकर्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
A foot march led by the Chief Minister will take place today; party workers from Western UP will gather.
राजनगर एक्सटेंशन स्थित के डब्ल्यू दिल्ली 6 मॉल के पास लग रहा पंडाल। संवाद
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज भाजपा की ओर से राजनगर एक्सटेंशन में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को पार्टी के क्षेत्रीय प्रभारी व राज्यसभा सांसद राम प्रताप सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने भी तैयारियों को परखा। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर रिहर्सल भी की गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री केडब्ल्यू दिल्ली-6 में जनसभा को संबोधित करने के बाद रिवर हाइट्स चौराहे तक पदयात्रा करेंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर राजनगर एक्सटेंशन रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यातायात डायवर्जन और कार्यक्रम को देखते हुए राजनगर एक्सटेंशन और मेरठ रोड के कुछ स्कूलों ने अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि, प्रशासन की ओर से छुट्टी को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


विपक्ष के झूठ का जवाब होगी पदयात्रा
तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे क्षेत्रीय प्रभारी और राज्यसभा सांसद राम प्रताप सिंह ने कहा कि विपक्षी दल हंगामा कर लोगों तक झूठ पहुंचा रहे हैं। लोगों को गलत जानकारी दी जा रही है। लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह यात्रा विपक्ष के झूठ का जवाब होगी। इसमें मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े भी शामिल रहेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि पदयात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल होंगे। लोगों की सुविधा के लिए पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति का केंद्र बना गाजियाबाद
मुख्यमंत्री की पदयात्रा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ताओं और आम लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले एमएलसी चुनाव के दौरान आयोजित मतदाता सम्मेलन में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। एक महीने के भीतर यह दूसरा मौका है, जब गाजियाबाद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग एकत्रित होंगे। इसके अलावा हाल ही में उपमुख्यमंत्री के भी जिले में दो दौरे हो चुके हैं। पदयात्रा के लिए गाजियाबाद को चुने जाने और इसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री को दिए जाने को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

सुरक्षा में तैनात रहेंगे चार हजार पुलिसकर्मी
मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का पहरा रहेगा। हिंडन से कार्यक्रम स्थल तक मुख्यमंत्री कमांडो और पीएसी के सुरक्षा घेरे में पहुंचेंगे। करीब 1.08 किलोमीटर लंबे पदयात्रा मार्ग पर यातायात पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कार्यक्रम की सुरक्षा में चार हजार पुलिसकर्मियों के साथ 40 राजपत्रित अधिकारियों की टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा पीएसी की दो कंपनियां और एटीएस की टीम भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे जिले को नो ड्रोन जोन घोषित किया गया है। केडब्ल्यू दिल्ली-6 मॉल के पास मुख्यमंत्री के लिए मंच बनाया गया है। यहां करीब 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम स्थल पर काले कपड़े पहनकर आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां पूरे आयोजन पर नजर रखेंगी। भीड़ नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। वाहनों की पार्किंग के लिए छह स्थान निर्धारित किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed