फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A builder was duped of Rs 2.44 crore by promising to provide him land on lease

Ghaziabad News: लीज पर भूमि दिलाने का झांसा देकर बिल्डर से 2.44 करोड़ ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A builder was duped of Rs 2.44 crore by promising to provide him land on lease
इंदिरापुरम। वैशाली सेक्टर सात स्थित रामप्रस्थ ग्रींस निवासी बिल्डर मनोज कुमार सिंह से 2.44 करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने उनको मोहन नगर कर्मचारी आवास समिति लिमिटेड वैशाली की जमीन लीज पर दिलाने का झांसा दिया था। बाद में आरोपियों ने जमीन दिलाने और रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दिसंबर 2025 में पुलिस से शिकायत हुई। एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद मामले में आरोपी सतीश शर्मा, भूषण त्यागी, योगेंद्र मुगराई, संजीव सोनी व साजिद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस से शिकायत दिसंबर 2025 में की गई थी। इसमें बिल्डर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में आरोपी सतीश शर्मा, भूषण त्यागी, योगेंद्र मुगराई, संजीव सोनी व साजिद उनसे प्रॉपर्टी डीलर बनकर मिले थे। उन्होंने मोहन नगर कर्मचारी आवास समिति लिमिटेड वैशाली की जमीन लीज पर दिलाने की बात कही थी। आरोपियों ने कुछ दस्तावेज भी दिखाए। इससे उन्हें भरोसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2020 से 2022 के बीच उन्होंने आरोपियों को 2.44 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। छह महीने के भीतर लीज की कार्रवाई पूरी होने का भरोसा दिलाया गया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले तो आरोपी टालमटोल करते रहे और फिर जमीन दिलाने व रुपये वापस देने से साफ इन्कार कर दिया। उनका आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी गई।


डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि एंटी फ्रॉड सेल की जांच में पीड़ित के आरोप सही पाए गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed