Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A blanket of mist in the morning, sunshine during the day... the cold will gradually intensify

Ghaziabad News: सुबह धुंध की चादर, दिन में धूप...धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A blanket of mist in the morning, sunshine during the day... the cold will gradually intensify
गाजियाबाद। दीपावली के बाद बढ़े प्रदूषण के बीच मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिन सुबह के समय कोहरा या धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा और धूप निकलेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से सुबह और रात में ठंड का अहसास बढ़ेगा। 18 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 13 नवंबर को न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 14 और 15 नवंबर को न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान सुबह कोहरा या धुंध छाने के आसार हैं। वहीं, 16 से 18 नवंबर तक आसमान साफ रहने का अनुमान है। इस अवधि में न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध छा सकती है। दिन में आसमान साफ रहने से धूप निकलेगी। न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी सात दिनों के पूर्वानुमान में बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल अवशेष न जलाएं
उपकृषि निदेशक डॉ. अरविंद यादव का कहना है कि वातावरण में बढ़े प्रदूषण और धुंध का असर फसलों पर भी पड़ सकता है। किसानों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सिंचाई और कृषि कार्यों की योजना बनानी चाहिए। खेतों में फसल अवशेष नहीं जलाने चाहिए। इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है और वातावरण की गुणवत्ता प्रभावित होती है।


सुबह और शाम प्रदूषण बढ़ा सकता है परेशानी
दीपावली के बाद पटाखों से निकले धुएं और पहले से वातावरण में मौजूद धूल व धुएं के कणों के कारण वायु गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। मौसम में नमी और हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषक कण वातावरण में अधिक समय तक बने रह सकते हैं। ऐसे में सुबह और शाम के समय प्रदूषण का असर अधिक महसूस हो सकता है। सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed