{"_id":"57682c804f1c1b9a60b48220","slug":"a-5-hour-jam-on-the-highway-from-the-rain-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से हाईवे-58 पर लगा 5 घंटे जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से हाईवे-58 पर लगा 5 घंटे जाम
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से हाईवे-58 पर पांच घंटे जाम लगा रहा। जाम में फंसकर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे से लगा जाम शाम सात बजे तक रहा।
विज्ञापन
बारिश ने नगर पालिका के विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी। दरअसल, नगर पालिका की ओर से हाईवे के किनारे नाला निर्माण कराया जा रहा है। नाला निर्माण का कार्य करीब अस्सी प्रतिशत पूरा हो चुका है, लेकिन बीस प्रतिशत काम टेंडर न होने के कारण छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
इसी कारण सोमवार दोपहर हुई झमाझम बारिश के कारण नाले का पानी हाईवे पर आ गया। मोहल्लों और दुकानों में भी पानी भर गया। दोपहर दो से शाम सात बजे हाईवे पर जाम लगा रहा। जाम में फंसकर यात्री बेहाल हो उठे। दोपहर दो बजे से लगा जाम शाम सात बजे तक रहा। ईओ आर के प्रसाद ने बताया कि शेष नाले का टेंडर जल्द ही छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन