फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A 15-hour-long session of *bhajan-kirtan* will be held at the ISKCON temple on Janmashtami.

Ghaziabad News: जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में 15 घंटे तक चलेगा भजन-कीर्तन का दौर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
A 15-hour-long session of *bhajan-kirtan* will be held at the ISKCON temple on Janmashtami.
- मोहननगर स्थित दुर्गा माता मंदिर में की जा रही बैरिकेडिंग, भगवान श्रीकृष्ण की जीवन की दिखाई जाएगी झांकी, तीन हजार भक्तों के लिए बनेंगे प्रसाद
विज्ञापन


साहिबाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर राजेंद्र नगर स्थित इस्कान मंदिर में लगातार 15 घंटे तक भजन-कीर्तन होंगे। इंदिरापुरम और शालीमार गार्डन स्थित मंदिरों में भी जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। करीब तीन हजार भक्तों के लिए प्रसाद तैयार कराया जाएगा। मंदिर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा और रात में लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव के साथ उत्सव मनाया जाएगा। इस्कॉन मंदिर के पीछे पार्क में इस्कॉन से जुड़े बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा।


इंदिरापुरम स्थित इस्कॉन मंदिर में भी जन्माष्टमी पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, मोहननगर स्थित दुर्गा माता मंदिर में भी जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की जा रही है। यहां भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी विभिन्न प्रसंगों पर आधारित झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। मां दुर्गा मंदिर के मैदान में कृष्ण लीला की झांकी सजाने के लिए वटवृक्ष की शाखाओं पर गोपियों की साड़ी और दुपट्टे बांध रखे हैं। अन्य झांकियां बनाने के लिए भगवान कृष्ण, शिव, गणेश की प्रतिमाएं परिसर में रखी हुई हैं। धार्मिक आयोजनों को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed