फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A 13-year-old teenager killed six-year-old innocent for protesting against sexual harassment in ghaziabad

Murder: दुष्कर्म के विरोध पर 13 साल के किशोर ने की थी मासूम की हत्या, पेड़ पर लटकी खून से सनी कमीज से खुला राज

Mon, 23 Jan 2023 07:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर/गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर/गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Jan 2023 07:33 AM IST
सार

गाजियाबाद के मोदीनगर में छह साल की बच्ची की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव के 13 साल के किशोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दुष्कर्म का विरोध करने पर बच्ची की ईंट से वार करके हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
A 13-year-old teenager killed six-year-old innocent for protesting against sexual harassment in ghaziabad
मासूम के परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर के गांव गदाना में शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की गई छह साल की मासूम बच्ची की हत्या गांव के ही 13 साल के किशोर ने की थी। उसे गिरफ्तार कर रविवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा हो जाने का दावा किया। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि छठी कक्षा में पढ़ने वाले किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। बच्ची के विरोध करने पर ईंट उठाकर उसके सिर में दे मारी। वह लहूलुहान होकर भागने लगी तो उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी मौत हो जाने तक ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार किए और फिर भाग निकला।
विज्ञापन


डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार ने बताया कि पुलिस उस तक पेड़ पर लटकी मिली उसकी खून से सनी कमीज के जरिए पहुंची। हत्या के दौरान उसकी कमीज पर खून के छींटे आए थे। उसने कमीज को धो-कर घर के पास पेड़ पर फेंक दिया था। यह टहनियों में उलझ गई थी। पुलिस का कहना है कि उसे शनिवार की दोपहर स्कूल से ही हिरासत में लिया गया था। उस पर शक उसकी कमीज से हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के खुलासे में लगीं पुलिस की सात टीमों में से एक ने यह कमीज लटकी देखी थी। उसे उतारकर देखा गया तो उस पर खून के निशान नजर आ रहे थे। यह कमीज गांव के लोगों को दिखाई गई तो एक बच्चे ने इसे किशोर की बताया। पुलिस को गुमराह करने के लिए किशोर हत्या के बाद स्कूल पहुंच गया था। पुलिस उसे स्कूल से थाने ले आई।

गम और गुस्से से बीच हुआ अंतिम संस्कार
गदाना गांव में रविवार सुबह गम और गुस्से के बीच बच्ची का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों का गुस्सा देखते हुए तीन थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी को लगाया गया था। विधायक डॉ. मंजू शिवाच, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा तथा पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रमेश प्रजापति सहित कई नेता मौजूद रहे।



 

बिटोड़े के पास मिला था शव
बच्ची का शव शनिवार सुबह खेल के मैदान में बिटोड़े के पास पड़ा मिला था। वह अपनी ताई से खेलने के लिए जाने की बात कहकर गई थी। उसके पिता और मां मजदूरी पर गए हुए थे। खेलने के लिए पहुंचे बच्चों ने शव देखकर बच्ची की ताई को इसकी सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed