{"_id":"69f3b553e6e372167406411b","slug":"a-12th-grade-student-was-molested-after-entering-a-shop-a-report-has-been-filed-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18421-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दुकान में घुस कर 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की, रिपोर्ट दर्ज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दुकान में घुस कर 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की, रिपोर्ट दर्ज की
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में 12वीं की छात्रा से दुकान के अंदर घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
छात्रा ने परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी परचून की दुकान है। सोमवार को पसौंडा निवासी तालिब उनकी दुकान पर सामान लेने आया था। बेटी को अकेला पाकर वह दुकान में घुस गया और छात्रा से छेड़छाड़ कर जबरदस्ती का प्रयास किया। छात्रा ने विरोध करते हुए शिकायत की बात कही तो आरोपी ने उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसकी वजह से बेटी डर गई और घटना की जानकारी नहीं दी। अब बेटी ने घटना बताई तो पुलिस से शिकायत की गई। एसीपी शालीमार अतुल कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।