फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पॉलीथिन जब्त करने गई पीसीबी की टीम को व्यापारियों ने घेरा

पॉलीथिन जब्त करने गई पीसीबी की टीम को व्यापारियों ने घेरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
पॉलीथिन जब्त करने गई पीसीबी की टीम को व्यापारियों ने घेरा

विज्ञापन
पॉलीथिन जब्त करने गई पीसीबी की टीम को व्यापारियों ने घेरा
जहांगीराबाद। एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल) के निर्देश पर पॉलीथिन जब्त करने पहुंची पीसीबी (प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) की टीम को शनिवार देर शाम नगर के व्यापारियों ने घेर लिया। व्यापारियों ने टीम पर अभियान के नाम पर बदसलूकी करने और सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में कुछ वरिष्ठ व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को रफादफा कराया। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए टीम बैरंग लौट गई।
शनिवार देर शाम पीसीबी के जेई संतोष कुमार के नेतृत्व में एक टीम पालिका परिषद कार्यालय पहुंची और वहां से पालिका के कर्मचारियों के साथ नगर के मुख्य बाजारों में अभियान पर निकली। टीम जैसे ही बिजली घर स्थित चौराहे पर पहुंची तो वहां व्यापार संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने व्यापारियों के साथ मिलकर टीम का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने टीम पर अभियान के नाम पर उत्पीड़न करने व कई व्यापारियों से सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। हंगामा देख वहां भीड़ एकत्रित हो गई। व्यापारियों की टीम के साथ नोकझोंक भी हुई। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। हंगामा बढ़ता देख कुछ वरिष्ठ व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले को रफादफा कराया। विरोध को देखते हुए टीम पालिका कर्मचारियों को लेकर लौट गई। पालिका के मुख्य लिपिक संतोष भारद्वाज ने बताया कि व्यापारियों के विरोध को देखते हुए टीम वापस लौट गई थी। अभियान से टीम ने करीब छह हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। जिन लोगों ने जुर्माना अदा नहीं किया है, उन कारोबारियों को एनजीटी नोटिस भेजेगी।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम पॉलिथीन की रोकथाम के लिए अभियान चलाने आई थी। मौके पर व्यापारियों ने विरोध किया था, जिसके कारण टीम को लौटना पड़ा। व्यापारियों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्यामेंद्र चौधरी, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed