फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कांग्रेस में लोकसभा टिकट के लिए दावेदारी शुरू

कांग्रेस में लोकसभा टिकट के लिए दावेदारी शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस में लोकसभा टिकट के लिए दावेदारी शुरू
कांग्रेस में लोकसभा टिकट के लिए दावेदारी शुरू
विज्ञापन


गाजियाबाद। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद राजनीतिक पार्टियां इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। जिले और महानगर के पदाधिकारी संगठन में बदलाव कर ‘ओवरहॉलिंग’ कर रही हैं, दूसरी ओर कद्दावर नेता और कार्यकर्ताओं ने टिकट की दावेदारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी हाईकमान ने किसी से आवेदन नहीं लिया है, लेकिन स्थानीय नेताओं ने टिकट पाने के लिए अपने-अपने आकाओं की ‘गणेश परिक्रमा’ शुरू कर दी है।

हालांकि 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस हाईकमान ने स्थानीय स्तर पर गुटबाजी के चलते चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली से पूर्व सांसद राजबब्बर को गाजियाबाद भेज दिया था। संगठन ने उन्हें चुनाव तो मजबूती से लड़वाया, लेकिन स्थानीय नेताओं के टिकट पाने के अरमान दबे रह गए थे। हालांकि राजबब्बर भी जीत हासिल न कर पाए और पांच लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी से हार गए थे। इस बार कांग्रेस मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत के बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने से पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश जागा है। वोटों के समीकरण के आधार पर उन्हें गाजियाबाद में परिणाम अपने पक्ष में नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि पार्टी हाईकमान के आवेदन मांगने से पहले ही नेताओं ने दावेदारी कर जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस में फिलहाल सबसे प्रबल दावेदार पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल माने जा रहे हैं। वह वैश्य समाज से हैं और उनके समाज की वोट भी यहां अच्छी खासी तादाद में हैं। बीते दिनों एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा था कि वह टिकट के लिए दावेदारी करेंगे। उनके अलावा पूर्व मेयर प्रत्याशी डॉली शर्मा भी लोकसभा टिकट की प्रबल दावेदार हैं। करीब एक साल से पार्टी में उनकी बढ़ती सक्रियता के भी कई मायने हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो उनका नाम भी हाईकमान के संज्ञान में है। वहीं महिला विंग की महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा भी लोकसभा टिकट की दावेदार है। उन्होंने मेयर चुनाव में भी टिकट मांगा था, लेकिन उनकी बजाय डॉली शर्मा को टिकट मिल गया था। ऐसे में अब उनकी प्रबल दावेदारी है। इनके अलावा महिला जिलाध्यक्ष मायादेवी भी टिकट की दावेदारी कर रही हैं। वहीं कई दावेदार ऐसे हैं जो अभी सामने नहीं आ रहे हैं, लेकिन हाईकमान से पैरवी शुरू कर दी है। वह दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि इस बार भी संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस किसी बाहरी प्रत्याशी को भी चुनाव मैदान में उतार सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed