फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे : जमीन अधिग्रहण में 26 करोड़ का घोटाला

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे : जमीन अधिग्रहण में 26 करोड़ का घोटाला

Sat, 07 Jul 2018 09:16 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे : जमीन अधिग्रहण में 26 करोड़ का घोटाला
Eastern Peripheral Expressway - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के लिए रसूलपुर सिकरोड गांव के किसानों को गुमराह कर दलालों ने जमीन खरीदी और अधिग्रहण के वक्त छह से आठ गुना तक का मुआवजा ले लिया। प्रशासन स्तर से कराई गई जांच में अब तक करीब 25 करोड़ के घोटाले की बात सामने आ रही है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण में यह तीसरा घोटाला पकड़ में आया है।
विज्ञापन


फरवरी में तत्कालीन मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार से शिकायत की गई थी। शिकायत में छह किसानों के नाम बताए थे, जिनकी जमीन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहीत की गई है। शिकायतकर्ता ने लिखा कि इन सभी किसानों से जमीन खरीद धारा-3 डी के बाद दलालों ने बाजार मूल्य पर की और अधिग्रहण के वक्त बाजार मूल्य का हवाला देकर छह से आठ गुना तक का मुआवजा ले लिया।
विज्ञापन


किसानों को जानकारी नहीं दी गई कि उनकी जमीन का अधिग्रहण एक्सप्रेस-वे के लिए कयिा जाना है। मंडलायुक्त ने शिकायत पर डीएम रितु माहेश्वरी को जांच कराने के निर्देश दिए। 23 फरवरी को डीएम ने मामले की जांच सुनील कुमार सिंह एडीएम (वित्त एवं राजस्व) को सौंपी, जिन्होंने सभी पक्षों के बयानों व रिकार्ड के आधार पर घोटाले को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में तीन लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से इदरीस और अखलाक के खिलाफ पहले भी एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। तीसरे आरोपी इमरान के खिलाफ प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करने के लिए थाना कविनगर को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed