फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जाम के झाम से निजात दिलाएंगी आदर्श सड़के

जाम के झाम से निजात दिलाएंगी आदर्श सड़के

Sat, 17 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
जाम के झाम से निजात दिलाएंगी आदर्श सड़के
जाम के झाम से निजात दिलाएंगी आदर्श सड़के
विज्ञापन

- शासन ने नगर पालिकाओं को दिए तीन आदर्श सड़कें बनवाने के निर्देश
- नगर के अस्पताल रोड, डीएम रोड व खुर्जा अड्डा रोड का किया गया चयन
- तीनों सड़कों का होगा चौड़ीकरण, डिवाइडर और पथ प्रकाश की भी होगी व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
नगर पालिकाओं को शासन द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में आदर्श सड़क बनाने के आदेश दिए गए हैं। जारी किए गए आदेशों के तहत नगर पालिका के अफसरों ने आदर्श रोड बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए अफसरों ने तीन सड़कों का चयन भी कर लिया है। बताया जा रहा है कि होली के बाद इसके लिए कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इन सड़कों का निर्माण होने के बाद शहर के लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
नगर विकास मंत्री ने नगर पालिकाओं के अफसरों के साथ बैठक कर शहरों की व्यवस्था सुधारने के लिए नगर पालिकाओं को आदर्श रोड बनाने के आदेश दिए हैं। इन आदेशों के तहत प्रत्येक पालिका अपने-अपने क्षेत्रों में तीन-तीन सड़कों का चयन आदर्श रोड के लिए करेगी। इसके बाद इन सड़कों को चौड़ीकरण, डिवाइडर बनाना, लाइटें लगाना समेत अन्य प्रकार के विकास कार्य किए जाएंगे। नगर विकास मंत्री की बैठक में शामिल रहे नगर पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि नगर विकास मंत्री के आदेशों के बाद तैयारियां शुरू कर दी हैं। काला आम से अंसारी रोड चौराहा रोड, अंसारी रोड चौराहे से खुर्जा अड्डा रोड और डीएम रोड को आदर्श रोड बनाने के लिए चुना गया है। होली के बाद इन सड़कों को आदर्श रोड बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

तीनों सड़कों से हटाए जाएंगे फुटपाथ
आदर्श रोड के लिए चयनित की गई तीनों सड़कों से फुटपाथ को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। ईओ एके सिंह ने बताया कि अवैध रूप से अतिक्रमण करने को रोकने के लिए तीनों सड़कों से फुटपाथों को समाप्त कर रोड बनाई जाएगी। साथ ही सड़क के बीचों बीच डिवाइडर बनाया जाएगा। इससे जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के बैठने के लिए बनेंगी बेंच
नगर के अंसारी रोड चौराहा, राजे बाबू पार्क व बरन वाटिका के पास लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। ईओ ने बताया कि सुबह के वक्त लोग टहलने के लिए आते हैं, ऐसे में लोगों को बैठने के लिए बेंच की आवश्यकता है। बताया कि सड़क चौड़ीकरण के बाद तीनों स्थानों पर बेंच लगाने का कार्य पूरा किया जाएगा।
1.5 करोड़ की लागत से बनेंगी आदर्श रोड
नगर की तीन सड़कों को 1.5 करोड़ की लागत से आदर्श रोड बनाया जाएगा। ईओ ने बताया कि डीएम ने पूर्व में ही डीएम रोड को करीब 70 लाख रुपये की लागत से चौड़ीकरण करने के आदेश दिए थे। जबकि अंसारी रोड से काला आम व खुर्जा अड्डा तक सड़क चौड़ीकरण व डिवाइडर आदि के लिए करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

लंबे इंतजार के बाद शौचालय निर्माण के लिए मिले 15 करोड़
- जिले को ओडीएफ करने के लिए गांवों में शौचालयों का निर्माण जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
लंबे इंतजार के बाद शौचालय निर्माण के लिए 15 करोड़ की राशि प्राप्त हो गई है। बावजूद इसके अब भी 15 करोड़ से अधिक की राशि का इंतजार है। वहीं, जिले को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) करने के लिए गांवों में शौचालय का निर्माण जारी है।

जिले में स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के तहत गांवों में शौचालय बनाए जा रहे हैं। शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने जिले में दो लाख से अधिक शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा था। शासन से पात्र को शौचालय बनाने के लिए 12 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। अब तक करीब 68 हजार शौचालयों का निर्माण हो चुका है। इनमें से 40 हजार से अधिक शौचालय के लिए शासन से 50 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके थे। जबकि शेष शौचालय की करीब 30 करोड़ की राशि का जिला प्रशासन और शौचालय बना चुके पात्रों को पिछले काफी समय से इंतजार था। अब जाकर शासन से 15 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। जबकि इतनी ही राशि और शेष रह गई है। ज्ञात रहे कि जिले के गुलावठी ब्लॉक के अलावा 270 से अधिक गांव ओडीएफ घोषित किए जा चुके हैं। मुख्य विकास अधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि शासन से शौचालय निर्माण के लिए 15 करोड़ की राशि प्राप्त हो गई है। दूसरी ओर जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गांवों में शौचालयों का निर्माण जारी है। शासन से प्राप्त हुई राशि को जल्द ही पात्रों को उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed