फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   90 thousand cheated by showing fear of involvement in terrorist activities

Ghaziabad News: आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का डर दिखाकर ठगे 90 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
90 thousand cheated by showing fear of involvement in terrorist activities
गाजियाबाद। क्राॅसिंग रिपब्लिक क्षेत्र निवासी एक युवक को साइबर ठगों ने कॉल करके उसके नाम से एक कुरियर मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ने जाने का डर दिखाकर 90 हजार रुपये ठग लिए। शातिरों ने कुरियर कंपनी, पुलिस व अधिवक्ता बनकर कुरियर में फर्जी पासपोर्ट, सिम व अन्य अवैध सामान मिलने व आतंकी गतिविधि में शामिल होने की बात कहकर डर बनाया। ठगी का पता चलने पर युवक ने साइबर सेल में शिकायत कर केस दर्ज कराया है। युवक का कहना है कि उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने उनके आधार कार्ड की जानकारी बताकर उनके नाम से एक कुरियर कनाडा भेजे जाने की बात कही। जिसमें फर्जी पासपोर्ट, क्रेडिट व डेबिट कार्ड समेत अन्य सामान है। जो एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। उसने उसे अवैध बताकर पुलिस से बात करने को कहा। इसके बाद पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने उन्हें वीडियो कॉल की और बताया कि उन पर एफआईआर हो गई और प्राथमिक जांच में उनके आतंकवादियों से संपर्क के शक की बात सामने आई है। इतना डर दिखाकर शातिरों ने अधिवक्ता से संपर्क कराकर इससे बचने के लिए दो बार में 90 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। एसीपी वेव सिटी का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed