{"_id":"5e8f113a8ebc3e78b8642124","slug":"850-a-o-le-oili-l70","type":"story","status":"publish","title_hn":"850 से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन क्लासेज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
850 से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन क्लासेज शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चन्द्र नगर स्थित डीएवी सेंटेनरी स्कूल में जूनियर और सीनियर विंग के लिए ऑनलाइन क्लासेस शुरू साहिबाबाद। लॉकडाउन बढ़ने की संभावना के बीच चन्द्र नगर स्थित डीएवी सेंटेनरी स्कूल प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर विंग के लिए ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर दी है। स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन रिजल्ट घोषित करने के बाद इस ओर कदम बढ़ाया है। इसके लिए सभी को टाइम टेबल भी दिया गया है।
विज्ञापन
स्कूल प्रिंसिपल अर्चना कौल ने बताया कि इंटरनेट के जमाने में छात्र-छात्राओं को अब कम्प्यूटर के जरिए घर पर ही बैठकर पढ़ाया जा रहा है। रोजाना सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े चार घंटे के छात्र-छात्राओं की क्लासेस लगती हैं। कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को वर्चुअल टीचिंग से पढ़ाया रहा है। इसमें टीचर लेक्चर, वीडियो और पीपीटी व अन्य माध्यम से पढ़ाती हैं। इस बीच छात्र-छात्राएं अपने टीचर के वीडियो को रिकॉर्ड भी करते हैं। जिससे वह बाद में भी वीड़ियो देखकर अनसुलझे प्वाइंटों को समझ पाते हैं। वहीं, योग और योगासन के वीडियो दिखाए जाते हैं। स्पोर्ट्स एचओडी साक्षी जुनेजा के मुताबिक, 850 छात्र-छात्राओं को अलग अलग विषय के लिए टाइम टेबल भी दिया गया है। ------------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन