फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   80 Ward 70 million glow

70 करोड़ से चमकेंगे 80 वार्ड

Sat, 24 Sep 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sat, 24 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
80 Ward 70 million glow
रोड - फोटो : demo pic

नगर निगम में टेंडर जारी करने को लेकर तीन दिन से चल रहा विवाद मेयर के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार को खत्म हो गया। नगर आयुक्त ने फाइलों पर स्वीकृति देकर विकास कार्यों को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। इसके बाद निर्माण विभाग ने शुक्रवार को 70 करोड़ के टेंडर जारी कर दिए हैं। इस बजट से शहर के 80 वार्डों में 584 विकास कार्य कराए जाएंगे।

विज्ञापन


इनमें कई ऐसी सड़कों व गलियों का निर्माण होगा, जिसके लिए रेजिडेंट्स 10-10 वर्षों से इंतजार में थे।चुनावी साल में विकास कार्यों का दबाव न सिर्फ पार्षदों और महापौर पर है बल्कि सत्ताधारी दल की ओर से निगम अधिकारियों पर भी है। यही वजह है कि शुरुआत में सिर्फ 50 करोड़ के विकास कार्यों की यह सूची धीरे-धीरे लंबी होकर 70 करोड़ तक पहुंच गई।
विज्ञापन


बोर्ड फंड से होने वाले इन कार्यों में 50-50 लाख का वार्ड कोटा शामिल है। इसके अलावा महापौर और नगर आयुक्त के विवेक से भी करोड़ों के टेंडर लगाए गए हैं।कई दिनों से इन टेंडरों को लेकर निगम में विवाद चल रहा था। निगम अधिकारी टेंडर जारी करने के मूड में नहीं थे। चुनावी साल में विकास कार्यों पर ब्रेक लगता तो पार्षदों के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो जातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विकास कार्यों में कई सड़कें ऐसी हैं, जिनका निर्माण 10-10 वर्षों बाद होगा। ऐसे में पार्षद ही नहीं जनता भी इन कार्यों के टेंडर जारी होने का इंतजार कर रही थी। मेयर अशु वर्मा के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार को यह विवाद खत्म हो गया। मेयर ने बताया कि शुक्रवार शाम को निगम की ओर से 584 कार्यों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं।


करीब 20 दिन में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इन विकास कार्यों को शुरू करा दिया जाएगा। दिसंबर तक कालोनियों की सड़कें चकाचक नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि 584 कार्यों के टेंडर जारी होने के बाद अब वर्ष 2016-17 में नगर निगम के इतिहास में रिकार्ड विकास कार्य होंगे।
 
शहर में होने वाले प्रमुख विकास कार्य
वसुंधरा सेक्टर-3 की जर्जर सड़कों का निर्माण

घूकना वाल्मीकि बस्ती में सड़क निर्माण
महिंद्रा एनक्लेव में सड़क, नालियों का निर्माण

साहिबाबाद स्थित स्वरूप पार्क कालोनी में खस्ताहाल सड़कों का निर्माण
कविनगर एफ-ब्लाक मार्केट व कालोनी की सड़क का निर्माण

राजनगर सेक्टर-4 स्थित सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार
निगम क्षेत्र के मोरटा गांव में सड़क निर्माण

दुहाई स्थित कन्या इंटर कालेज में नाला निर्माण
गोविंदपुरम ई-ब्लाक की अंदरूनी सड़कों का निर्माण

राकेश मार्ग स्थित एच-ब्लॉक में टूटी सड़कें बनेंगी
मानसरोवर पार्क, महरौली में भी बनेंगी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed