{"_id":"6ad91c825d0eeadb0d03a24f","slug":"75-polling-parties-to-depart-today-18-candidates-in-the-fray-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1005751-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आज रवाना होंगी 75 पोलिंग पार्टियां, 18 उम्मीदवार मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आज रवाना होंगी 75 पोलिंग पार्टियां, 18 उम्मीदवार मैदान में
विज्ञापन
गाजियाबाद। विधान परिषद चुनाव के लिए जिले में तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुधवार को इंग्राहम स्कूल से 75 पोलिंग पार्टियां जिले के 75 मतदान बूथों के लिए रवाना होंगी। मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में होने वाले चुनाव के तहत जिले में स्नातक और शिक्षक वर्ग के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें शिक्षक वर्ग के 10 और स्नातक वर्ग के आठ उम्मीदवार शामिल हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी सिंह ने बताया कि जिले में स्नातक वर्ग के करीब 31 हजार और शिक्षक वर्ग के 9,900 मतदाता हैं। स्नातक वर्ग के लिए 60 और शिक्षक वर्ग के लिए 15 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव की निगरानी के लिए जिले को 13 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके अलावा छह जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक मतदान बूथ पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम से भी मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी।
-- --
ये हैं मैदान में
शिक्षक वर्ग में सपा से हापुड़ निवासी डॉ. नितिन तोमर और भाजपा से गौतमबुद्धनगर निवासी श्रीचंद शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा डॉ. कुलदीप मलिक, तनुज गंभीर, पंकज शर्मा, बाकर हुसैन, सुनील चौधरी, डॉ. सुशील कुमार पुंडीर, स्वराज पाल दुहूण और हरकेश सिंह भी मैदान में हैं। वहीं, स्नातक वर्ग में भाजपा से गाजियाबाद के दिनेश कुमार गोयल और सपा से गौतमबुद्धनगर के प्रमेंद्र सिंह भाटी प्रत्याशी हैं। इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में डॉ. अमित कुमार, दुष्यंत त्यागी, सैयद अकरम खां, राहुल कुशवाह, विक्रांत वशिष्ठ और विजय कुमार त्यागी चुनाव लड़ रहे हैं।