{"_id":"6590205af01129aa0e04ab17","slug":"73-year-old-man-has-been-found-corona-positive-in-ghaziabad-2023-12-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में एक और कोरोना पॉजिटिव: गले में दर्द और बुखार के बाद हुई जांच, अब तक जिले में इतने मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में एक और कोरोना पॉजिटिव: गले में दर्द और बुखार के बाद हुई जांच, अब तक जिले में इतने मामले आए सामने
Sat, 30 Dec 2023 07:22 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 30 Dec 2023 07:22 PM IST
सार
गाजियाबाद में एक 73 साल का बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। खांसी-जुकाम होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां पर कोरोना जांच हुई तो कोरोना की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गले में दर्द और बुखार होने पर अस्पताल गए वैशाली में एक बुजुर्ग की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 73 वर्षीय बुजुर्ग का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग उनकी निगरानी कर रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी (डीएसओ) डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि इस समय जिले में कोरोना के तीन सक्रिय मरीज हैं। तीनों वैशाली क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
डीएसओ का कहना है कि तीनों का आपस में किसी तरह का कोई संपर्क नहीं है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 60 मरीजों की कोरोना जांच कराई थी, इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने बताया कि जिले में मिले तीनों कोविड संक्रमितों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन